हरियाणा के फरीदाबाद समेत 8 राज्यों में ‌‌मशहूर कंपनी के दफ्तर पर CBI की रेड Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Faridabad CBI Raid:हरियाणा के फरीदाबाद में बीपीटीपी ग्रुप ऑफिस पर सीबीआई की 10 घंटे जांच, घरों की बिक्री और बैंक लेनदेन में गड़बड़ी की पड़ताल, देशभर में 77 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं.एजेंसी ने विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ 22 नए मामले दर्ज किए हैं. सीबीआई  ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है.

Zoom

मशहूर रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी ग्रुप के सेक्टर-76 स्थित दफ्तर रेड.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में मशहूर रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी ग्रुप के सेक्टर-76 स्थित दफ्तर पर मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने जांच की. सूत्रों के अनुसार दिल्ली से आई सीबीआई सीबीआई  की 4 सदस्यीय टीम सुबह करीब 7 बजे दफ्तर पहुंची और करीब 10 घंटे तक वहां मौजूद बैंक से जुड़े दस्तावेजों की जांच करती रही.

इस दौरान अधिकारियों ने कुछ लोगों के बैंक खातों से जुड़े नाम और विवरण भी नोट किए और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गए. जांच के दौरान सीबीआई  अधिकारियों ने बिल्डर द्वारा खरीदारों को बेचे गए घरों से जुड़े दस्तावेजों और कागजातों की भी पड़ताल की.

घरों की बिक्री और वित्तीय लेनदेन में अनियमितता की जांच

अधिकारियों ने इन कागजों के माध्यम से यह समझने की कोशिश की कि घरों की बिक्री और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन में किसी प्रकार की अनियमितता तो नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया और मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराए. शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जांच की प्रक्रिया समाप्त हुई, जिसके बाद सीबीआई  की टीम जरूरी दस्तावेज लेकर दिल्ली लौट गई.

8 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल, यह कार्रवाई देशभर में चल रही एक बड़ी जांच का हिस्सा है. सीबीआई  ने बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े मामलों में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 77 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है. सीबीआई  ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है. सीबीआई  के अनुसार यह कार्रवाई भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही जांच के तहत की गई है. एजेंसी ने विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ 22 नए मामले दर्ज किए हैं. आरोप है कि कुछ बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने मिलीभगत कर घर खरीदने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया. सीबीआई  ने बताया कि इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 28 मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच लगभग पूरी होने वाली है. इन 22 नए मामलों के साथ अब तक कुल 50 मामले दर्ज हो चुके हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]