[ad_1]
Last Updated:
Nuh News: नूंह के फिरोजपुर झिरका में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर, परिजनों ने ठेकेदार और जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. रिजनों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार और जन स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतार दिया गया था.
शहर में सीवर की सफाई के लिए तीन कर्मचारी सीवर लाइन में उतरे थे.
नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में मंगलवार रात एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. सीवर लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, शहर में सीवर की सफाई के लिए तीन कर्मचारी सीवर लाइन में उतरे थे. जैसे ही वे नीचे पहुंचे, अंदर भरी जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दो कर्मचारियों की जान जा चुकी थी. घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.मृतकों की पहचान राजेंद्र (27) निवासी सेवली, जिला पलवल और अब्दुल कलाम (22) निवासी नुनाबड़ी, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है.
दोनों ही अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे और उनके दो-दो छोटे बच्चे हैं. खास बात यह है कि अब्दुल कलाम सात बहनों का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.परिजनों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार और जन स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतार दिया गया. हादसे के बाद ठेकेदार के मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


