[ad_1]
रोहतक। रोहतक रेलवे ने निर्यात-आयात में रफ्तार पकड़ी है। रेलवे ने माल ढुलाई और व्यापार में बीते वित्त वर्ष 2025-26 में 24 करोड़ का रिकॉर्ड निर्यात और 24 करोड़ राजस्व ही आयात से हासिल किया है।
रेलवे स्टेशन से मालगाड़ियों के माध्यम से दूसरे राज्यों से खाद का आयात किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक राज्यों से आयात-निर्यात किया जाता है।
गेहूं और एशियन पेंट का निर्यात किया जाता है। इसमें कंपनी के साथ असम ही सबसे ज्यादा पेंट का व्यापार करता है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि जून 2025 में मालगाड़ी के डिब्बों से सर्वाधिक माल ढुलाई हुई थी।
रेलवे ने 14 मालगाड़ियाें में 636 डिब्बे भेजकर 6.37 करोड़ का राजस्व कमाया था। वहीं, सितंबर 2025 में 09 मालगाड़ी के 312 डिब्बों में खाद्य आयात की थी। इससे रेलवे ने 2.20 करोड़ का मुनाफ कमाया है।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2025 में केवल दो डिब्बों में माल का निर्यात हुआ। इस दौरान मानसून की स्थिति थी। वहीं, डिमांड न होने से नवंबर 2025 में 2, दिसबंर 2025 में 3 व जनवरी 2026 में सिर्फ 4 डिब्बों से माल भेजा गया था।
रोहतक रेलवे स्टेशन से आयात – निर्यात में प्राप्त राजस्व
व्यापार : मालगाड़ी : डिब्बे : राजस्व
निर्यात : 77 : 2426 : 24,95,90,837 करोड़
आयात : 54 : 2377 : 24,01,92,987 करोड़
नोट : जानकारी रेलवे के अनुसार।
वाणिज्य शाखा की ओर से माल ढुलाई को लेकर अच्छा काम किया जा रहा है। रोहतक से अधिकतर एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) की ओर से आयात-निर्यात अधिक होता है।
– बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक
[ad_2]
Rohtak News: रोहतक रेलवे ने आयात-निर्यात में कमाया 48 करोड़ का राजस्व




