Charkhi Dadri News: रूदड़ौल के बॉक्सर उदय सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Wed, 15 Apr 2026 01:05 AM IST


पदक विजेता बॉक्सर उदय सिंह।
– फोटो : 1



चरखी दादरी। जिले के गांव रूदड़ौल निवासी और शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग अकादमी हांसी के बॉक्सर उदय सिंह ने नागपुर में पांच से 11 अप्रैल तक आयोजित सातवीं अंडर-17 राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वे कोच विनय कुमार से प्रशिक्षण लेते हुए अभ्यास करते हैं।


Trending Videos

इससे पहले उदय सिंह ने रोहतक में 23 से 26 मार्च तक आयोजित पांचवीं जूनियर राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता था। उदय सिंह ने अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय कर्मपाल सिंह के सपनों को साकार करते हुए रूदड़ौल गांव को गौरवान्वित किया है। गांव में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों व खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: रूदड़ौल के बॉक्सर उदय सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक