[ad_1]
- सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
WhatsApp Tips: WhatsApp आज के समय में सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा बल्कि इसमें हमारी कई जरूरी जानकारियां जैसे डॉक्यूमेंट, फोटो और पर्सनल डेटा सेव रहते हैं. ऐसे में अगर आपका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस में लॉग-इन है तो आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है. अगर आपको शक है कि कोई और आपके अकाउंट को एक्सेस कर रहा है तो कुछ आसान स्टेप्स से आप इसे चेक और कंट्रोल कर सकते हैं.
ऐसे पता करें WhatsApp कहीं और लॉग-इन है या नहीं
सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें. इसके बाद ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें. यहां आपको Linked Devices का ऑप्शन दिखाई देगा. इस सेक्शन में जाकर आप देख सकते हैं कि आपका WhatsApp किन-किन डिवाइस में एक्टिव है.
हर डिवाइस के साथ उसकी एक्टिविटी की जानकारी भी मिलती है जिससे आप पहचान सकते हैं कि कोई अनजान डिवाइस तो नहीं जुड़ा है. अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखाई दे तो उस पर टैप करके तुरंत Log Out का विकल्प चुनें. इससे उस डिवाइस का एक्सेस तुरंत बंद हो जाएगा.
किसी दूसरे डिवाइस से खुद लॉगआउट कैसे करें?
अगर आपने कभी साइबर कैफे या किसी और के कंप्यूटर में WhatsApp इस्तेमाल किया है तो काम खत्म होते ही लॉगआउट करना बेहद जरूरी है. इसके लिए WhatsApp Web या Desktop पर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Log Out चुन लें. ऐसा करने से आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा और कोई भी आपकी चैट तक पहुंच नहीं पाएगा.
इन बातों का रखें खास ध्यान
जब भी आप किसी दूसरे या पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp इस्तेमाल करें तो ज्यादा निजी बातें शेयर करने से बचें. किसी भी अनजान लिंक, फोटो या फाइल को डाउनलोड न करें क्योंकि इससे डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है. हमेशा कोशिश करें कि अपना खुद का इंटरनेट इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध QR कोड को स्कैन करने से बचें.
साथ ही, कभी भी ऐसे पेज पर OTP न डालें जो भरोसेमंद न लगे. अगर आप थर्ड-पार्टी कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो WhatsApp Desktop ऐप की बजाय WhatsApp Web का इस्तेमाल करें और काम खत्म होते ही तुरंत लॉगआउट कर दें.
आपकी सुरक्षा आपके हाथ में
थोड़ी सी सावधानी और सही सेटिंग्स से आप अपने WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं. समय-समय पर Linked Devices चेक करना एक अच्छी आदत है जिससे आप किसी भी अनजान एक्सेस को तुरंत रोक सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Online Shopping के चक्कर में हो सकता है बड़ा नुकसान! फर्जी वेबसाइट बनाकर ऐसे लूट रहे ठग
[ad_2]
कहीं और तो नहीं चल रहा आपका WhatsApp? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें कौन देख रहा है आपकी चैट


