फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11 लाख: दो इंजन ऑप्शन के साथ 19.98kmpl का माइलेज; पैनोरमिक सनरूफ और 10.25-इंच डिस्प्ले Today Tech News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Volkswagen Taigun Facelift Launch: 19.98kmpl Mileage, Sunroof, 10.25 Inch Display | India

नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जर्मन ऑटोमेकर फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। 2026 टाइगुन फेसलिफ्ट में कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ मैकेनिकल अपडेट्स भी किए हैं।

कार की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ है, जिसकी मांग लंबे समय से थी। इसके अलावा, कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक खास ‘बायबैक स्कीम’ भी पेश की है।

कीमत और बायबैक ऑफर: ₹11 लाख से शुरू होती है रेंज

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख तय की गई है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹19.3 लाख तक जाती है।

  • बायबैक स्कीम: कंपनी ने एक ‘एश्योर्ड बायबैक स्कीम’ लॉन्च की है। इसके तहत 31 मई 2026 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 3 साल या 30,000 किमी तक कार चलाने पर एक्स-शोरूम कीमत की 75% वैल्यू वापस मिलने की गारंटी दी जाएगी।
  • मुकाबला: कीमत के मामले में यह अपनी सहयोगी कंपनी की स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट से ₹31,000 महंगी है। बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और नई रेनॉल्ट डस्टर जैसी कारों से होगा।

एक्सटीरियर: नई हेडलाइट्स और सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स

टाइगुन फेसलिफ्ट के फ्रंट लुक में काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें नए शेप की हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं।

  • लोगो और लाइट्स: कार के फ्रंट और रियर में ‘इल्यूमिनेटेड’ (रोशनी वाले) फॉक्सवैगन लोगो दिए गए हैं। पीछे की तरफ एलईडी लाइट बार को रिवाइज किया गया है, जिसमें अब सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स मिलते हैं।
  • व्हील्स और कलर्स: कार में नए अलॉय व्हील डिजाइन दिए गए हैं। कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शंस—एवोकाडो पर्ल (Avocado Pearl) और स्टील ग्रे (Steel Grey) भी पेश किए हैं।

इंटीरियर और फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल डिस्प्ले

कैबिन का लेआउट पहले जैसा ही है, लेकिन फीचर्स को काफी अपग्रेड किया गया है:

  • डिस्प्ले: अब इसमें 10.25-इंच का नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का अपडेटेड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है।
  • कंफर्ट: कार में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। इसके अलावा पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग पैड और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • कनेक्टिविटी: इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट दिया गया है। एसी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ‘वेरिएबल ज्योमेट्री कंप्रेसर’ का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस और माइलेज: नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

इंजन में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन ट्रांसमिशन को अपडेट किया गया है:

  • इंजन: इसमें 115hp वाला 1.0-लीटर और 150hp वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • गियरबॉक्स: 1.0-लीटर इंजन के साथ अब पुराने 6-स्पीड की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DCT का विकल्प बरकरार है।
  • माइलेज: माइलेज में भी सुधार हुआ है। 1.0L मैन्युअल 19.98kpl, 1.0L ऑटोमैटिक 19.54kpl और 1.5L DCT मॉडल 18.85kpl का माइलेज देता है।

सेफ्टी फीचर्स: अब रियर में भी मिलेंगे डिस्क ब्रेक्स

सुरक्षा के लिहाज से फॉक्सवैगन ने ग्राहकों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए इसके हायर वेरिएंट्स में ‘रियर डिस्क ब्रेक्स’ दिए हैं। इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11 लाख: दो इंजन ऑप्शन के साथ 19.98kmpl का माइलेज; पैनोरमिक सनरूफ और 10.25-इंच डिस्प्ले