[ad_1]
हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला के BJP मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया व केंद्र से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी शामिल हुए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डॉ कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद हैं। हरियाणा में नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लकेर वैसे तो भाजपा ने पहले ही प्रभारियों की नियुक्ति कर दी थी, लेकिन अब तारीखों का ऐलान होने के बाद BJP ने कोर कमेटी मीटिंग बुलाई है। जिसमें प्रत्याशियों के चयन, स्टार प्रचारकों की सूची तथा नेताओं की चुनावी ड्यूटियां लगाने को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद हरियाणा घोषणा पत्र कमेटी व स्टार प्रचारकों से जुड़ी सूचियां भी जारी हो सकती हैं। मंत्री गोयल पंचकूला व गंगवा अंबाला के प्रभारी पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री कृष्ण पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है नगर परिषद और पालिका में इन्हें मिली जिम्मेदारी इसके अलावा नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर भी प्रभारियों की घोषणा की गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। उकलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को सौंपी गई है। सांपला नगर पालिका के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
[ad_2]
निगम चुनाव को लेकर BJP कोर कमेटी की मीटिंग शुरू: CM सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली शामिल, प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर चर्चा – Panchkula News

