Haryana: युवक को हाईवे पर 50 मीटर घसीटते हुए ले गई कार, शख्स की मौत haryanacircle.com

[ad_1]

दिल्ली-जम्मू-कटरा हाईवे पर बुधवार की रात खाना खाकर टहल रहे तेलीखेड़ा गांव निवासी बलराज देशवाल (26) को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बलराज को 59 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


Trending Videos

तेलीखेड़ा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई बलराज की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। 18 दिन पहले ही वह बेटे का पिता बना था। पिता बनने की खुशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में बलराज जुटे हुए थे।

जितेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात वे खाना खाकर हाईवे पर टहलने चले गए। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

[ad_2]