Karnal News: श्री बालाजी एवं श्याम संकीर्तन महोत्सव कल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST


जानकारी देते श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति के सदस्य। संवाद



करनाल। श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से 10 को डिवाइन बैंकेट हॉल में श्री बालाजी व श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन में श्रीकृष्ण बने कलाकार महिलाओं को चूड़िया बांटते नजर आएंगे। सेवादार प्रमोद मंगला ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे बाबा की पावन जोत प्रज्जवलित करने के बाद कलाकार जतिन जिंदल, किशोरी कनिष्का, डा. दिनेश गोयल व गौरव गंधर्व श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। रात 9 बजे से श्याम रसोई में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आशु भगत निज मंदिर मुख्य पुजारी श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर व देवेंद्र पुजारी निज मंदिर पुजारी परिवार चुलकाना धाम विशेष रूप से शामिल होंगे। डाॅ. हरिराम गुप्ता, डाॅ. दिनेश गोयल, विकास गर्ग, योगेंद्र शर्मा, संजीव मित्तल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: श्री बालाजी एवं श्याम संकीर्तन महोत्सव कल