{“_id”:”69d6bd9f90b708191b001485″,”slug”:”rains-upset-farmers-grain-stored-in-the-market-got-wet-causing-losses-worth-lakhs-karnal-news-c-18-knl1018-882117-2026-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: बारिश से किसान परेशान, मंडी में रखा अनाज भीगा, लाखों का नुकसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:12 AM IST
असंध विधायक योगेंद्र राणा किसानों की समस्याएं सुनते हुए। स्वयं
इंद्री। इंद्री में बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खडी गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई जबकि अनाज मंडी में रखा अनाज पूरी तरह भीग गया। बारिश के कारण सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हुई। किसान होशियार सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई के इंतजार में थी लेकिन बारिश ने सब बर्बाद कर दिया। खेड़ा गांव के रामकुमार ने कहा कि गेहूं की फसल 30 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। आढ़ती यूनियन के प्रधान सुमेर कांबोज ने बताया कि सूखे अनाज पर बारिश की बूंदों से नमी की मात्रा बढ़ गई है। भाजपा किसान यूनियन के हल्काध्यक्ष रामपाल चहल ने कहा कि प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर मुआवजा वितरित किया जाए।
Trending Videos
आढ़तियों को नोटिस और चालान से रोष
असंध। अनाज मंडी असंध में बुधवार को आढ़तियों और किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय पर रोष प्रकट कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनाज मंडी के प्रधान नरेंद्र गर्ग, पूर्व प्रधान रामनिवास जिंदल व सतीश बलहारा सहित अन्य आढ़तियों ने कहा कि बारिश व खराब मौसम को देखते हुए किसान अपनी गेहूं की फसल बाहरी कांटे से तुलवा कर एक आढ़ती के पास रखता है। आढ़ती कई किसानों की गेहूं की फसल की ढ़ेरी अपनी दुकान के आगे लगवा देते हैं इससे उनको खराब मौसम में फसल तिरपाल से ढकने में सुविधा हो जाती है। मार्केट कमेटी ने ऐसा करने पर कई आढ़तियों को नोटिस व चालान थमा दिए हैं। इन्हें रद्द किया जाए। विधायक योगेंद्र राणा ने जिला उपायुक्त से बात करके एसडीएम सुमित सिहाग व मंडी प्रशासन को किसानों को नगर सरकारी स्कूल के ग्राउंड और जीवन चानना महिला महाविद्यालय में जगह उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन के हलका प्रधान जोगेंद्र झींडा भी मौजूद रहे। संवाद
।
[ad_2]
Karnal News: बारिश से किसान परेशान, मंडी में रखा अनाज भीगा, लाखों का नुकसान