‘कांग्रेस ने पाक सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी के आधार पर मेरी पत्नी पर लगाए आरोप’ Politics & News

[ad_1]

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने परिवार पर लगाए गए विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े. उन्होंने कहा,” मेरी पत्नी ने झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मेरी पत्नी के खिलाफ कांग्रेस के आरोप असम चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “…कोई भी 199 अमेरिकी डॉलर देकर कंपनी पंजीकृत करा सकता है. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, उन्होंने रिनिकी के नाम से एक और कंपनी बनाई…कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से प्राप्त पासपोर्ट और दस्तावेजों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया. गौरव गोगोई को भी एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मदद की.पाकिस्तान किस तरह असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है.”

क्या है मामला

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.दरअसल, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर उनपर और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाएं. इसके साथ, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कैसे है? उन्हें तीन पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या वे कोई अपराधी हैं?

कांग्रेस के एक्स हैंडल पर पवन खेड़ा का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया,” असम की जनता पूछ रही है. हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे?  भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं? क्या हिमंता बिस्वा सरमा, अमित शाह के दत्तक पुत्र हैं? और क्या देश के गृहमंत्री को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें- क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?”



[ad_2]
‘कांग्रेस ने पाक सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी के आधार पर मेरी पत्नी पर लगाए आरोप’