Kurukshetra News: फिल्म ‘बकरी’ ने जातिवाद के खिलाफ दिया संदेश Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Sun, 29 Mar 2026 03:23 AM IST


कुरुक्षेत्र। अपनी फिल्म बकरी के बारे में बताते हुए  निर्देशक आर जे भारद्वाज।



कुरुक्षेत्र। हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव के आठवें संस्करण में हरियाणा की मिट्टी से जुड़ी कहानियां दर्शकों को खूब प्रभावित कर रही हैं। इसी क्रम में फिल्म ‘बकरी’ की स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक आऱ जे भारद्वाज ने अपने अनुभव साझा किए।


Trending Videos

निर्देशक आऱ जे भारद्वाज ने बताया कि फिल्म की कहानी प्रसिद्ध लेखक हरिओम कोशिश के विचारों से प्रेरित है। फिल्म समाज में व्याप्त जातिवाद और भेदभाव पर प्रहार करती है तथा सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य ऐसी कहानी प्रस्तुत करना है जो समाज को जोड़ने का काम करे। फिल्म निर्माण के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों और जानवरों के साथ शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

उन्होंने बाल कलाकार दिविज कौशिक के अभिनय की सराहना की। फिल्म में इस्तेमाल की गई बकरी को लेकर उन्होंने बताया कि उसे पास के घर से लाया गया था और वह शूटिंग के दौरान टीम का हिस्सा बन गई थी। उन्होंने हरियाणा में सिनेमा के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले लोग सिनेमा को करियर के रूप में अपनाने से हिचकते थे, लेकिन अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों और फिल्म फेस्टिवल्स के माध्यम से युवाओं को बेहतर मंच मिल रहा है। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: फिल्म ‘बकरी’ ने जातिवाद के खिलाफ दिया संदेश