पंचकूला में करंट लगने से 2 युवकों की मौत: पंजाब का ट्रक ड्राइवर खंबे से टच हुआ, अंबाला के युवक पर गिरा तार – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुई हैं। रायपुर रानी थाना पुलिस ने इतफाकिया हादसा होने का मामला दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के मोर्चरी हाऊस में रखवाया है। पंचकूला के मौली गांव में वेल्डिंग का काम करते समय युवक पर तार टूटकर गिर गया। जिसके कारण युवक की मौत हो बई। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जो कक्कड़ माजरा (जिला अंबाला) का निवासी था। युवक को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पंचकूला रायपुर रानी थाना के जांच अधिकारी ASI जगपाल ने बताया कि युवक वेल्डिंग का काम करता था। बिजली पोल से टच हुआ ट्रक
दूसरी घटना पंचकूला के गांव गढ़ी के पास हुई। यहां एक ट्रक ड्राइवर करंट की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान सुशांत के रूप में हुई है, जो बलटाना का रहने वाला था। हादसे के बाद उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना उस समय हुई, जब वह ट्रक से बिजली पोल से टच हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

[ad_2]
पंचकूला में करंट लगने से 2 युवकों की मौत: पंजाब का ट्रक ड्राइवर खंबे से टच हुआ, अंबाला के युवक पर गिरा तार – Panchkula News