चंडीगढ़ में एक दर्जन हथियर बरामद आज होगा खुलासा: बंबीहा-लकी पटियाल गैंग को करने थे हथियार सप्लाई, सबसे पहले शहर से पकडे़ दो सप्लायर – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने करीब एक दर्जन हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार किए है। जिसका खुलासा आज चंडीगढ पुलिस के बडे़ अफसर प्रैसकांफ्रेस के जरिये करेंगे। कुछ दिन पहले ही डीएसपी विकास श्योकंद की सुपविजन में इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों और एडमिन इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने गैंगस्टर बंबीहा और लकी पटियाल गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान इंदिरा कालोनी निवासी मोनू उर्फ कांदू और राहुल उर्फ रैली के रूप में हुई है। पुलिस ने एक पिस्टल और एक देसी कट्टा समेत कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी कांदू का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। आरोपी कांदू मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर चंडीगढ़ में गैंगस्टरों के गुर्गों को सप्लाई करते थे। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना के तहत शहर में हथियार पहुंचाने आए थे। देर रात नाकाबंदी कर दबोचा कुछ पहले देर रात पुलिस टीम ने मौली जागरां और हल्लो माजरा रोड के आसपास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जंगल की तरफ जाता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर ऑपरेशन सेल में ले जाकर पूछताछ की गई।

[ad_2]
चंडीगढ़ में एक दर्जन हथियर बरामद आज होगा खुलासा: बंबीहा-लकी पटियाल गैंग को करने थे हथियार सप्लाई, सबसे पहले शहर से पकडे़ दो सप्लायर – Chandigarh News