टटीरी गीत का आपत्तिजनक कंटेंट, हरियाणा पुलिस का एक्शन: 857 लिंक हटाए, रील्स बनाने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा पुलिस ने आपत्तिजनक गीत “टटीरी” के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक स्तर पर सख्ती दिखाई है। पंचकूला पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिसके तहत संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गीत के सभी वर्जन—री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम विशेष रूप से उन आपत्तिजनक सामग्रियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है। टटीरी विवाद पर सख्त रुख हरियाणा DGP अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “टटीरी” जैसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और प्रवर्तन को और मजबूत किया गया है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और कानून का पालन सुनिश्चित हो। रील्स बनाई तो होगी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा आम जनता को सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है तथा बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जांच और कानूनी कार्रवाई जारी साइबर थाना, सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज FIR के तहत जांचाधीन है। साथ ही, पुलिस टीमें गीत से जुड़े डिजिटल कंटेंट की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और इसके प्रसार में शामिल अन्य व्यक्तियों व सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]
टटीरी गीत का आपत्तिजनक कंटेंट, हरियाणा पुलिस का एक्शन: 857 लिंक हटाए, रील्स बनाने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी – Panchkula News