[ad_1]
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा की ओर से गांव बिठवाना स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कानून जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कैंप में सीजेएम अमित वर्मा ने स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया। पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर सीजेएम अमित वर्मा ने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया।
उन्होंने अमित संगी के सहयोग से सीएसआर योजना के तहत स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग तथा स्टेशनरी वितरित की। सीजेएम ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 जारी किया गया है।
आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा, प्रदीप दहिया, पीएमश्री स्कूल बिठवाना के प्रधानाचार्य दुष्यंत, लीगल लिटरेसी सैल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप तथा महिंद्रा से अमित संगी आदि उपस्थित रहे।
[ad_2]
Rewari News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित




