हरियाणा में मार्च में हो रहा जनवरी जैसा अहसास, ठंड से कांप रहे लोग, आज कैसा रहेगा मौसम, ज Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Update: फरीदाबाद समेत हरियाणा में मार्च के अंत में भी ठंड का असर बना हुआ है. हालिया बारिश, तेज हवाओं और बादलों के चलते तापमान गिरा है और लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को बादल छाए रहेंगे, जबकि 23 मार्च को फिर बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

फरीदाबाद: हरियाणा और दिल्ली एनसीआर का मौसम इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मार्च का आखिरी हफ्ता चल रहा है, लेकिन ठंड ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है. आमतौर पर इस समय तक लोग हल्के कपड़ों में नजर आने लगते हैं, लेकिन इस बार हालात उल्टे हैं. सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से स्वेटर और जैकेट पहनने पर मजबूर कर दिया है.

पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाला है. 18 मार्च से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसके साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान ने ठंड का असर और बढ़ा दिया. कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे ठिठुरन महसूस होने लगी है. धूप भी इन दिनों गायब सी हो गई है और आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है.

फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार और नूंह जैसे जिलों में मौसम का असर साफ देखने को मिला. लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने एक बार फिर कंबल और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं. खास बात यह रही कि बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छा गया. फरीदाबाद में तो हालात ऐसे थे कि विजिबिलिटी लगभग जीरो हो गई थी. मार्च के महीने में ऐसा कोहरा देख लोग भी हैरान रह गए.

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान करीब 180 मिमी तक बारिश हुई. जिसका सीधा असर तापमान और मौसम पर पड़ा. लगातार बादल बारिश और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे इलाके को ठंडा कर दिया है. सुबह और शाम के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है.

आज यानी 22 मार्च को भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. धूप भी बहुत तेज नहीं रहेगी. जिससे ठंड का असर बना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 23 मार्च को एक बार फिर बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है जिससे ठंड और बढ़ सकती है. मार्च के आखिर में ऐसा मौसम लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. फिलहाल ठंड का यह दौर लोगों को राहत भी दे रहा है और हैरान भी कर रहा है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]