इंडक्शन चूल्हा किस दिशा में रखें? जानिए किचन के वास्तु नियम और सही स्थान Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

फरीदाबाद के वास्तु एक्सपर्ट उमा चंद्र मिश्रा के अनुसार इंडक्शन चूल्हा पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता है. सही दिशा में चूल्हा रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि बनी रहती है. किचन की सफाई और नियमों का पालन भी बेहद जरूरी है.

फरीदाबाद: आजकल तो हर घर में इंडक्शन चूल्हा मिल ही जाता है. गैस की कमी और सुरक्षा की वजह से लोगों ने इसे पसंद करना शुरू कर दिया है. वास्तु शास्त्र के हिसाब से इंडक्शन चूल्हा कहाँ रखा है इसका बहुत असर होता है. अगर चूल्हा गलत दिशा में रख दिया तो अग्नि तत्व गड़बड़ हो जाता है इसका असर सेहत पैसे और रिश्तों पर भी पड़ता है.

किचन में कहां रखें इंडक्शन चूल्हा

Local18 से बात करते हुए फरीदाबाद के मशहूर वास्तु एक्सपर्ट उमा चंद्र मिश्रा ने बताया किचन में इंडक्शन चूल्हा रखने की सबसे सही जगह पूर्व और दक्षिण का कोना है. वहाँ रखने से किचन में काम करने वाली महिलाओं की सेहत अच्छी रहती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए. सिंक को इंडक्शन से दूर रखें क्योंकि अग्नि और पानी साथ होना सही नहीं है. आप उत्तर और पश्चिम में भी खाना बना सकते हैं बस दिशा का ध्यान रखें. अग्नि की दिशा मंगल से जुड़ी है तो चीजें अपनी सही जगह पर रहेंगी तो एनर्जी भी सही बनी रहेगी. कोशिश करें कि चूल्हे का मुख इस तरह रखें कि खाना बनाने वाले का चेहरा पूर्व या पश्चिम की ओर हो.

इन बातों का रखें ध्यान

उमा चंद्र मिश्रा ने बताया किचन जितना साफ रहेगा उतनी पॉजिटिव एनर्जी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहती है. बर्तन, किचन में झूठा नहीं छोड़ना चाहिए इससे लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है. बर्तन शाम को जरूर धोकर रखिए. इससे घर में हमेशा अच्छी ऊर्जा बनी रहेगी और लक्ष्मी का वास रहेगा. हफ्ते में एक-दो दिन किचन में मिट्टी के दीये में भीमसेनी कपूर जलाना चाहिए इससे भी ऊर्जा पॉजिटिव रहती है और सबकी सेहत ठीक रहती है. खाना बनाने के बाद इंडक्शन चूल्हा साफ रखना जरूरी है क्योंकि वही अन्नपूर्णा का स्थान है. अन्नपूर्णा जितनी शुद्ध और साफ रहेगी उतना भंडार भरा रहेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]