[ad_1]
{“_id”:”69b9a82fe143f697dc0a011c”,”slug”:”two-arrested-including-one-with-a-pistol-in-case-of-life-threatening-assault-jind-news-c-199-1-sroh1009-150118-2026-03-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: जानलेवा हमला करने के मामले में पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जींद। सिविल लाइन पुलिस ने पांडु पिंडारा में फायरिंग करने और जानलेवा हमला करने के मामले में हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव पिंडारा में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है जिसमें फायरिंग भी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला आपसी रजिंश का निकला। आपसी रंजिश में मनजीत और महेन्द्र ने गांव के ही बलवान पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनजीत और महेंद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। संवाद
[ad_2]




