[ad_1]
चंडीगढ़ में 20 घंटे के अंदर एक बार फिर फायरिंग हुई है।
सेक्टर नाै में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने पांच से छह गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक जिम से निकलकर ब्लैक फॉरच्यूनर में बैठा था। उस पर आठ से दस गोलियां चलाई गई।
प्राॅपर्टी डीलर था मृतक
मृतक की पहचान चरणप्रीत नागरा के रूप में हुई है जो मुल्लांपुर के कुभेरी गांव का रहने वाला था। नागरा इंस्टाग्राम पर भी काफी प्रसिद्ध था। वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बाइक पर आए थे आरोपी
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक आए थे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग कर दी। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीदों के अनुसार, चरणप्रीत की छाती में गोलियां मारी गई हैं।
पीयू में मंगलवार को सोपू नेता पर हुई थी फायरिंग
चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन फायरिंग हुई है। मंगलवार शाम को पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू के नेता पर गोलियां चलाई गई थी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया था।
[ad_2]
चंडीगढ़ में फिर फायरिंग: जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बाइक पर आए बदमाशों ने मारी गोली



