NCR के किन शहरों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्‍ली नहीं जाना होगा, जानें Haryana News & Updates

[ad_1]

होमताजा खबरDelhi

NCR के किन शहरों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्‍ली नहीं जाना होगा, जानें

Last Updated:

Indian Railway News- एनसीआर के कई शहरों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. उन्‍हें आने वाले दिनों में ट्रेन पकड़ने के लिए 30-40 किमी. दूर दिल्‍ली के प्रमुख स्‍टेशनों में आने की जरूरत नहीं है. उनको घर के करीब के स्‍टेशनों से ही ट्रेनें मिलेंगी. इससे लोगों का समय और पैसा बचेगा.

Zoom

लोगों की 30 से 40 किमी. की भागादौड़ी बचेगी.

नई दिल्‍ली. एनसीआर के कई शहरों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. उन्‍हें आने वाले दिनों में ट्रेन पकड़ने के लिए 30-40 किमी. दूर दिल्‍ली के प्रमुख स्‍टेशनों में आने की जरूरत नहीं है. उनको घर के करीब के स्‍टेशनों से ही ट्रेनें मिलेंगी. इससे लोगों का समय और पैसा बचेगा. इसके लिए उनकेा ज्‍यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. यात्रियों को राहत देने के लिए स्‍टेशनों के रिडेवलपमेंट का काम भी तेजी से चल रहा है.

रेल मंत्रालय के अनुसार एनसीआर के चारों शहर गायिजाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव से ट्रेन से सफर करने वालों को शहर से या शहर के करीब से ट्रेनें मिलेंगी. भारतीय रेलवे अमृत भारत स्‍टेशन के तहत देशभर के 1337 स्‍टेशनों को रिडेवलप कर रहा है. इनमें करीब 1300 रेलवे स्‍टेशनों पर काम शुरू हो चुका है. जिसमें से कुछ तैयार हो चुके स्‍टेशन हैं. इसके अलावा कुछ और स्‍टेशन तैयार होने वाले हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी.

एनसीआर का सबसे बड़ा स्‍टेशन

नई दिल्‍ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्‍टेशन एनसीआर के गाजियाबाद स्‍टेशन के रूप में रिडेवलप किया जा रहा है. दिल्‍ली- हावड़ा लाइन पर पड़ने वाला यह स्‍टेशन इसलिए खास है, क्‍योंकि यहां से रोजाना करीब 400 ट्रेनें गुजरती हैं और 200 के आसपास का ठहराव होता है. भारतीय रेलवे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के लोगों को सुविधा देने के लिए इसको रिडेवलप कर रहा है. तेजी रिडेवलप हो रहे प्रमुख स्‍टेशनों में गाजियाबाद स्‍टेशन भी शामिल है. इसके तैयार होने के बाद गाजियाबाद,नोएडा के लोगों को ट्रेन पकड़ने के ि‍लए करीब 30 से 40 किमी. दूर दिल्‍ली जाना पड़ता है. स्‍टेशन डेवलप होने के बाद यात्रियों संख्‍या बढ़ने के साथ ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ा दिया जाएगा.

दिल्‍ली कैंट

वहीं एनसीआर के दूसरे शहर गुड़गांव के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्‍ली के बजाए दिल्‍ली कैंट जाना पड़ेगा. अभी यह स्‍टेशन डेवलप नहीं है, इसलिए प्रमुख ट्रेनों का ठहराव यहां पर नहीं होता है. गुड़गाव और आसपास के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्‍ली जाना पड़ता है. दिल्‍ली कैंट स्‍टेशन को करीब 335 करोड़ की लागत से रिडेवलप किया जा रहा है. इसके तैयार होने के बाद गुड़गांव के आसपास के लोगों को कैंट स्‍टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी.

ये दो स्‍टेशन कनेक्‍ट होंगे

तीसरे स्‍टेशन के रूप में अमृतभारत स्‍टेशन के तहत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को भी रिडेवलप किया जा रहा है. फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के बीच 500 मीटर लंबा ट्रैवेलेटर (स्वचालित पैदल पथ) बनाया जाएगा. जिससे यात्रियों को स्टेशन के बीच आने-जाने में मदद मिलेगी.

[ad_2]