हरियाणाःअग्निवीर जवान और चचेरी बहन की मौत, कार का अगला हिस्सा टूटकर 10 फीट दूर गिरा Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

कुरुक्षेत्र में लाडवा-यमुनानगर हाईवे पर हुए हादसे में 22 साल के अग्निवीर आर्यन और उसकी 11 साल की बहन कनिका शर्मा की मौत हो गई. 13 साल का भतीजा अभि गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पास के खेत में जा गिरी.

Zoom

कुरुक्षेत्र जिले में कल रात लाडवा-यमुनानगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 22 साल के अग्निवीर जवान और उसकी 11 साल की चचेरी बहन की मौत हो गई.

कुरुक्षेत्र. कुरुक्षेत्र जिले में कल रात लाडवा-यमुनानगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 22 साल के अग्निवीर जवान और उसकी 11 साल की चचेरी बहन की मौत हो गई. हादसे में उसका 13 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. लाठी-धनौरा गांव के बीच उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा टूटकर करीब 10 फुट दूर जाकर गिरा. इसके बाद कार खेत में जाकर पलटकर गई. मृतक की पहचान आर्यन और कनिका शर्मा निवासी बडौदा के रूप में हुई.

पुलिस के मुताबिक, आर्यन अपनी बहन कनिका और भतीजे अभि (13) के साथ कार से लाडवा आया था. रात करीब 8 बजे तीनों वापस अपने घर जा रहे थे. गांव लाठी धनौरा और जैनपुर जाटान के बीच पहुंचे तो ब्रेजा कार ने आर्यन की कार को साइड मार दी.

भाई के सामने मारी ब्रेजा ने टक्कर

इससे आर्यन की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पास के खेत में जा गिरी. एक्सीडेंट आर्यन के पीछे अपनी कार में आ रहे उसके चचेरे भाई अंकुश शर्मा के सामने ही हुआ. उसने तुरंत अपनी कार रोकी और गाड़ी में फंसे तीनों को बाहर निकालने की कोशिश की.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

इसी दौरान आसपास के लोग मौके पर आए और अंकुश की मदद करते हुए तीनों को कार से बाहर निकालकर लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आर्यन और कनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभि की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया. अभि का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. थाना लाडवा के एसएचओ गुरनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. भाई-बहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आज उनके के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी. पुलिस ने अंकुश के बयान पर कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया.

अभि के माता-पिता ऑस्ट्रेलिया

हादसे में जख्मी हुए अभि के पिता जोनी और मां ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. अभि यहां अपने चाचा के पास रह रहा है. उधर, आर्यन करीब 2 साल पहले अग्निवीर योजना में सेना में भर्ती हुआ था. आर्यन 5 दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर घर आया था. उधर, आर्यन को अपनी बुआ के घर भात भरना था. उसी के लिए आर्यन सिक्किम बॉर्डर से छ्ट्‌टी लेकर आया था. परिवार भात भरने की तैयारी कर रहा था. उधर, 11 साल की कनिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]