[ad_1]
{“_id”:”69b07100b1cf5612030b70bb”,”slug”:”31-vehicles-involved-in-illegal-mining-seized-fined-rs-105-crore-ambala-news-c-36-1-amb1002-159487-2026-03-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: अवैध खनन में लगे 31 वाहन जब्त, 1.05 करोड़ का जुर्माना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को अवैध खनन के संबंध में बैठक हुई। इसमें जिला खनन अधिकारी रिंकू कुमार ने बताया कि फरवरी में 31 वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं 1 करोड़ 5 लाख 80 हजार 345 रूपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूले गए हैं। इसके साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले 16 अवैध वाहनों को भी पकड़कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन से संबधित 6 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदियों के साथ-साथ वह हाईवे पर भी चैकिंग अभियान चलाकर इस गतिविधि पर नकेल कसें। संवाद
[ad_2]
Source link


