[ad_1]
बाबैन। अब बाबैन में भी घर-घर से कचरा एकत्रित कर तय जगह पर डाला जाएगा। इसके लिए योजना तय की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वीरवार को खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीपीओ आशुतोष ने की जबकि सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, ग्राम सचिव विरेंद्र सिंह व स्वच्छ भारत मिशन के कोऑर्डिनेटर मोहनलाल सैनी भी रहे।
बैठक के बाद बीडीपीओ आशुतोष ने बताया कि ग्राम पंचायत बाबैन को स्वच्छ बनाने के लिए एक प्लान तैयार किया गया जिसके तहत ग्राम पंचायत बाबैन की ओर से कचरा प्रबंधन के लिए एक मुहिम चलाई जाएगी। कचरा प्रबंधन की रेहड़ी घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करके कचरा शेड में पहुंचने का काम करेगी ताकि गलियों में नालियों में गंदगी ने फैल सके।
[ad_2]
Kurukshetra News: अब ग्राम पंचायत बाबैन में भी घर-घर से उठाया जाएगा कचरा




