[ad_1]
– दुकानदार बोला- 10 हजार रुपये का ले गए सामान, कहा था- ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दाल बाजार में अशोका जनरल स्टोर से दो युवक 10 हजार रुपये के काजू, बादाम गिरी व अन्य सामान लेकर भाग गए। दुकानदार नवीन गोयल का आरोप है कि युवकों ने भरोसा दिलाया था कि वह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे हैं लेकिन बिना भुगतान किए चकमा देकर निकल गए। उनके जाने के बाद ठगी का पता चला।
इस वारदात के समय एक युवक तीन दुकानें छोड़कर आगे बाइक पर खड़ा था। दूसरे ने आकर सामान पैक करवाया था। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुकानदार नवीन गोयल की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके।
ऑनलाइन पेमेंट की नहीं आया था मैसेज
दुकानदार नवीन गोयल ने बताया कि 23 फरवरी की शाम को दो युवक बाइक पर आए थे। एक युवक बाहर बाइक पर खड़ा था। दूसरे युवक ने आकर पहले तो 10 हजार रुपये की कीमत के काजू, बादाम गिरी व देशी घी पैक करवा लिया। जब पेेमेंट की बारी आई तो ऑनलाइन स्कैन करने की बात कहीं। चंद सेकेंड बाद ही आरोपी ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट कर दी है। जब पेमेंट का मैसेज नहीं आया तो आरोपी ने कहा कि सर्वर डाउन होगा, जल्द आ जाएगा। उनकी तरफ से पेमेंट होने की बात कहीं थी। आरोपी ने इसी झांसे में लेकर सामान का थैला उठा लिया व दुकान से निकलने के बाद बाइक पर बैठकर भाग गया। दुकानदार नवीन गोयल ने दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि जब तक ऑनलाइन पेमेंट न आ जाए तो सामान नहीं देना चाहिए।
[ad_2]
Source link




