Ambala News: विज का हाल जानने पहुंचे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर मंत्री विज का हालचाल पूछते जाट आरक्षण संघर्ष समिति के



अंबाला। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारी मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां उन्होंने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना। पदाधिकारियों ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पैर फिसलने के कारण विज की दोनों एड़ियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था, इसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें अगले कुछ सप्ताह तक बिस्तर पर पूर्ण आराम की सलाह दी है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में पहुंचे दल ने कहा कि मंत्री अनिल विज एक जुझारू नेता हैं और वे जल्द ही अपने सार्वजनिक कार्यों में लौटेंगे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link