Charkhi Dadri News: तीन दिन पहले इंदिरा कैनाल में मिले युवक के शव की हुई पहचान, रोहतक का रहने वाला था मृतक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST




चरखी दादरी। जिले के गांव मोरवाला से गुजरने वाली इंदिरा कैनाल में शुक्रवार देर शाम मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक 30 वर्षीय शुभम रोहतक के मॉडल टाउन का रहने वाला था और वह बीती 30 जनवरी से लापता था। शिनाख्त होने के बाद सोमवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Trending Videos

बता दें कि गत शुक्रवार देर शाम किसी राहगीर ने गांव मोरवाला से गुजरने वाली इंदिरा कैनाल में एक व्यक्ति का शव देखा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। सोमवार को पहचान होने पर परिजन दादरी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शुभम 30 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों ने उसी दिन रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

दादरी इमलोटा पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि मृतक के चाचा जयवीर व सुनील के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: तीन दिन पहले इंदिरा कैनाल में मिले युवक के शव की हुई पहचान, रोहतक का रहने वाला था मृतक