{“_id”:”6984e599f8ffb61cb408db55″,”slug”:”121-priests-offered-sacrifices-in-the-havan-rohtak-news-c-17-roh1020-805985-2026-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: हवन में 121 पंडितों ने डाली आहुति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:16 AM IST
हवन यज्ञ करते हुए
सांपला। बाबा कालीदास धाम में वीरवार को 11 कुंडों में आहुति डालकर विश्व शांति की कामना की गई। बाबा कालीदास कृष्ण परमहंस ने शांति की कामना की। यहां 121 पंडितों ने आहुति दी व मंत्र जाप किया। बाबा कालीदास ने कहा कि भगवान शिव की विशेष पूजा अति रुद्र महायज्ञ श्रद्धा व विधि-विधान से कराई जा रही है। महायज्ञ में दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु धाम में पहुंच रहे हैं। महायज्ञ में भगवान शिव के पवित्र मंत्र श्री रुद्रम का जाप हो रहा है। इसमें 14 हजार से ज्यादा बार रुद्र पाठ व हजार से अधिक बार चमकम पाठ कराया जा रहा है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: हवन में 121 पंडितों ने डाली आहुति