अजय चौटाला के बयान पर भड़के BJP सांसद: बराला बोले–अराजकता फैलाना चाहते, लोकतंत्र में ​यकीन नहीं; ​​​​​​​JJP​​​​​​​ नेता ​​​​​​​ने कहा था- दौड़ा-दौड़ाकर​​​​​​​ पीटो – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

भाजपा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता अजय सिंह चौटाला के विवादित बयान ‘शासकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने’ को देश में अराजकता फैलाने वाला बताया। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। बराला ने कहा कि इस प्रकार के बयान यह स्पष्ट

.

बराला ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इनका इतिहास देखकर यह निश्चित रूप से सामने आता है कि उन्होंने हमेशा अपने वोट बैंक को साधने के प्रयास में केवल राजनीति की है और विद्वेष फैलाने का काम किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ते हुए आज एक नया भारत देखना चाहता है, जिसकी सोच “वसुधैव कुटुंबकम” की ओर अग्रसर है और वह ऐसे किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं है।

जजपा का हरियाणा से सूपड़ा साफ

राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2019 में जेजेपी ने युवाओं को गुमराह कर 10 विधानसभा सीटें जीतीं, लेकिन वही युवा अब समझ चुका है और इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा से जेजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जेजेपी केवल युवाओं को भड़का कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है, जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से सामने आया है। बराला ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है।

जजपा नेताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं

सांसद ने कहा कि अजय सिंह चौटाला का बयान उन मतदाताओं और आम जनता की भावनाओं का अपमान है, जिन्होंने स्पष्ट रूप से अपने मत का प्रयोग कर सरकार चुनी है। उन्होंने कहा कि अगर जेजेपी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास होता तो वे इस प्रकार के भड़काऊ बयान नहीं देते। ये केवल तानाशाही में विश्वास रखते हैं, और हरियाणा की जनता इसे अच्छे से समझ चुकी है।

सांसद ने याद दिलाया कि जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब नौकरियों में भेदभाव की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो युवाओं में विश्वास पैदा हुआ और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी गई और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

[ad_2]
अजय चौटाला के बयान पर भड़के BJP सांसद: बराला बोले–अराजकता फैलाना चाहते, लोकतंत्र में ​यकीन नहीं; ​​​​​​​JJP​​​​​​​ नेता ​​​​​​​ने कहा था- दौड़ा-दौड़ाकर​​​​​​​ पीटो – Haryana News