Gurugram: मालिक के 50 लाख रुपये गबन करने के मामले में पीएसओ गिरफ्तार, देखें ये रिपोर्ट Latest Haryana News

[ad_1]


अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने डिस्कवरी वाइन शॉप के मालिक के 50 लाख रुपये गबन करने के मामले में निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) को 16 दिसंबर को सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। वाइन शॉप के मालिक ने 50 लाख रुपये दिल्ली में एक जानकार को देने के लिए भेजा था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई एक कार और 49.50 लाख रुपये नकदी बरामद की है। इस मामले में सेक्टर-56 में संबंधी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की पहचान मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के बेलाहार गांव निवासी जय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह पिछले 10 वर्षों से डिस्कवरी वाइन शॉप के मालिक के निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) की नौकरी कर रहा था। 10 दिसंबर की दोपहर 12.30 बजे जय प्रताप सिंह अपनी कार में वाइन शॉप मालिक के 50 लाख रुपये लेकर उनके जानकार को देने दिल्ली जा रहा था। 50 लाख रुपये देखकर जय प्रताप सिंह के मन में लालच आ गया और उसने दिल्ली जाकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। कार को दिल्ली स्थित बत्तरा अस्पताल की एमसीडी पार्किंग में खड़ा कर दिया और रुपयों को डिग्गी में छुपा दिया। इसके बाद वह हरिद्वार व ऋषिकेश घूमने चला गया। ऋषिकेश में जय प्रताप सिंह ने अपना मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद वह अपना सामान लेने के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-56 आया था। आरोपी के गुरुग्राम आने का पता चलते ही अपराध शाखा सेक्टर-43 के प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई देवेंद्र, एएसआई विक्रम, हेड कांस्टेबल मंजीत व अशोक व कांस्टेबल प्रियंक की टीम ने आरोपी जय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी जय प्रताप सिंह ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में फलों का बागान बनाना चाहता था। इसके लिए उसने रुपये गबन करने की वारदात को अंजाम दिया। गबन किए गए रुपयों में से 50 हजार रुपये एसने घूमने व फिरने में खर्च कर दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जय प्रताप सिंह को बुधवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]
Gurugram: मालिक के 50 लाख रुपये गबन करने के मामले में पीएसओ गिरफ्तार, देखें ये रिपोर्ट