Chandigarh News: शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर प्रतिबंध Chandigarh News Updates

[ad_1]

तरनतारन। खरीफ सीजन में धान की कटाई के लिए इस्तेमाल होने वाली कंबाइनें रात में भी कटाई करती हैं जिससे गीली फसल भी कट जाती है। उत्पादक गीले धान को बाजार में बेचने के लिए लाते हैं लेकिन धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद एजेंसियां खरीद नहीं पातीं। इससे उत्पादकों और आढ़तियों के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी मंडियों में फसल के ढेर लगे रहते हैं जिससे यातायात जाम हो जाता है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित होता है। इसलिए, शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई और रात के समय राष्ट्रीय राजमार्गों/राज्य राजमार्गों/लिंक सड़कों पर कंबाइनों/हार्वेस्टरों के आगे ब्लेड लगाकर चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Chandigarh News: शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर प्रतिबंध