[ad_1]
रोहतक। जिला दृष्टि विहीनता व दृष्टि क्षीणता समिति स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नेत्रदान महादान के 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ निजी आई सेंटर से किया गया। जो 8 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर रमेश चंद्र ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉक्टर रमेश चंद्र ने कहा कि आंखों का दान महादान है। लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के टीम लगातार नेत्रदान पखवाड़ा मनाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जोड़ी नेत्र से चार लोगों को रोशनी प्रदान की जा सकती है। नेत्रदान करने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। लोग भी अब इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने नेत्रदान पखवाड़े में हर प्रकार के सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े का हर वर्ष एक थीम होता है और 2024 में इसका थीम- ””वी कैन सी क्लियर”” रखा गया है।
[ad_2]
नेत्रदान से बढ़कर नहीं कोई दान : डॉ. रमेश चंद्र



