Jind News: सितंबर में उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा पूरा राशन haryanacircle.com

[ad_1]


25जेएनडी06: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय का फोटो। संवाद

जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार इस बार पूरा गेहूं नहीं मिला है। इसके चलते सितंबर में कुछ उपभोक्ताओं को गेहूं से वंचित रहना पड़ सकता है।

Trending Videos

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को इस बार राशन में कटौती करके एलोकेशन मिली है। पिछले महीने लगभग 44 हजार क्विंटल गेहूं मिला था, लेकिन इस बार 36 हजार क्विंटल की एलोकेशन मिली है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को गेहूं से वंचित रहना पड़ेगा । विभाग के तहत लगभग 2 लाख 72 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें कुछ परिवारों को यूनिट के हिसाब से प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम गेहूं, तो कुछ परिवारों को निर्धारित 35 किलोग्राम गेहूं मिलता है। इस बार लगभग 8 हजार क्विंटल गेहूं कम पहुंचने के कारण अगर यूनिट की बात की जाए तो लगभग 16 हजार लोगों के लिए कम राशन पहुंचा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं के लिए एलोकेशन केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली एलोकेशन इस बार नहीं मिली। इसके चलते जिले के उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन में कटौती हुई है। अगर प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली एलोकेशन सितंबर तक नहीं आई तो राशन डिपो पर उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

पूरी एलोकेशन मंगवाने के लिए लिखा जाएगा पत्र

इस बार निर्धारित से कम एलोकेशन विभाग के पास पहुंची है। उपभोक्ताओं के राशन में कटौती न हो इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर एलोकेशन पूरी जारी करवाई जाएगी। सितंबर में बांट जाने वाले राशन में उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जींद।

25जेएनडी06: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय का फोटो। संवाद

25जेएनडी06: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय का फोटो। संवाद

[ad_2]