{“_id”:”6862d838cc4f5639bb012b22″,”slug”:”dc-heard-80-complaints-in-samadhan-camp-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126537-2025-07-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 80 शिकायतें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:02 AM IST
नारनौल।
Trending Videos
सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 80 नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अब प्रत्येक शिकायत का निवारण एक सप्ताह के भीतर करके उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में एटीआर दाखिल नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
यह कदम शिकायतों के निपटान में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सभी उपमंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन शिकायतें सुनी जाती हैं।
नागरिक इन शिविरों में अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर एसडीएम रमित यादव और डीएसपी सुरेश कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 80 शिकायतें