Sonipat News: राई हलके में डी-प्लान के तहत होंगे 1.62 करोड़ के विकास कार्य Latest Sonipat News

सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि हलके में डी-प्लान के तहत 1.62 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं और जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

Trending Videos

दरबार में विभिन्न गांवों से आए हुए लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं के साथ अन्य मांगें रखीं। इसमें जगदीशपुर से खेवड़ा तक सड़क के पुनर्निर्माण, असदपुर से यमुना घाट तक सड़क के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण, दीपालपुर में व्यायामशाला का निर्माण, मेहंदीपुर में शीलू वाली गली व कश्यप चौपाल का निर्माण और नाहरी के पानी की वॉल खुलवाने संबंधी मांगें रखी गईं। विधायक ने बताया कि विभिन्न गांवों में डी-प्लान के तहत 1 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं।

डी प्लान से यह होंगे काम

कुंडली नगर पालिका के तहत वार्ड-11 में तीन गलियों का निर्माण कराया जाएगा। गांव टोंकी जाजल में नई चौपाल का निर्माण, टांडा में मेन फिरनी से सुरेश के घर तक रास्ते का निर्माण, ताजपुर में खेल स्टेडियम के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने, खेवड़ा में कुश्ती अखाड़े में टिन शेड का निर्माण, पलड़ा में आंबेडकर पार्क का निर्माण और झुंडपुर व बहालगढ़ में वाल्मीकि चौपाल का पुनर्निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

प्रीतमपुरा में गली निर्माण, खटकड़ में सरकारी विद्यालय में दो कमरों का निर्माण, दहिसरा में बीसी चौपाल का निर्माण, सेरसा में पुस्तकालय का निर्माण, मनौली में गली निर्माण व बिंधरौली में चौपाल का निर्माण और बढ़ खालसा में वाल्मीकि चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा।

Sonipat News: राई हलके में डी-प्लान के तहत होंगे 1.62 करोड़ के विकास कार्य