Jind News: वेयरहाउस का मुख्य द्वार किया बंद, सफीदों-जींद मार्ग पर लगी ट्रकों की कतार haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST


15जेएनडी50: सफीदों-जींद मार्ग पर ट्रक व अन्य वाहनों का लगा जाम। संवाद


loader



सफीदों। सफीदों-जींद मार्ग पर गांव सिल्लाखेड़ी के पास बने हरियाणा वेयरहाउस के मुख्य द्वार को कर्मचारियों ने वीरवार को बंद करके गेहूं से भरे ट्रकों की एंट्री बंद कर दी।

Trending Videos

वेयरहाउस प्रबंधन ने यह फरमान जारी कर दिया कि गोदामों में केवल एक-एक ट्रक की ही एंट्री होगी। इसके बाद जींद रोड पर कई किलोमीटर लंबी ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। वहीं रास्ता संकरा होने के बाद वाहनों का भी जाम लग गया। इसके बाद वाहन चालकों ने परेशान होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने वेयरहाउस के गोदाम का मुख्य गेट खुलवाकर सड़क पर खड़े ट्रकों को अंदर करवाकर मार्ग को बहाल करवाया। इस मामले में करीब 3 घंटे तक वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने वेयरहाउस के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्य गेट को बंद न करें। सड़क पर ट्रकों की लंबी लाइन लगने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क से अक्सर गंभीरावस्था में मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी जाती है। अगर सड़क पर ट्रकों की लाइन के कारण जाम लगेगा तो किसी भी मरीज की जान तक जा सकती है। ऐसे में वह सड़क को कतई अवरूद्ध न होने दें।

[ad_2]