Jind News: इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 27.50 लाख रुपये हड़पे haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। इंग्लैंड भेजकर वहां कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक से 27.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने खरकगागर गांव निवासी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Trending Videos

निडाना गांव निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसान है। उसके बेटे साहिल की उम्र 22 साल है। जून 2023 में उसकी मुलाकात खरकगागर गांव निवासी राहुल से हुई थी। राहुल ने उसे बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। उसने अपने बेटे के बारे में बात की तो 27.50 लाख रुपये में सौदा हो गया।

आरोपी ने उसे बताया था कि इंग्लैंड की एक कंपनी में नौकरी भी लगवा देगा, जिसमें 3200 पाउंड वेतन मिलेगा। आरोपी ने 15 दिन में ही वीजा लगवा दिया। इससे उन्हें भी राहुल पर विश्वास हो गया। उसने रुपये राहुल को दे दिए। जब उसका बेटा साहिल इंग्लैंड पहुंचा तो उसे कोई कंपनी नहीं मिली। उसका बेटा विदेश में इधर-उधर भटकता रहा। जब वह राहुल के पास गए और सारी बात बताई तो आरोपी ने कहा कि साहिल को वापस बुला लो और वह सारे रुपये वापस कर देगा।

राशि लौटाने के लिए कहा तो दी धमकी :

उन्होंने साहिल को वापस बुला लिया तो आने के बाद वह राहुल से रुपये लौटाने के लिए कहा तो वह टरकाता रहा। 20 मई 2024 को खरकगागर में पंचायत भी हुई, इसमें राहुल ने दो माह का समय मांगा। इसके बाद 24 दिसंबर को जब वह राहुल के घर रुपये लेने गए तो उसने धमकी दी कि उसके पास लाइसेंसी रिवाॅल्वर है। यदि वह दोबारा रुपये मांगने आए तो गोली मार देगा। उनकी बड़े नेताओं के साथ जान-पहचान है, उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता।

आरोपी राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

संदीप कुमार, जांच अधिकारी

[ad_2]