[ad_1]
{“_id”:”682651f46f74c6314307b22c”,”slug”:”punjab-fc-became-champion-by-defeating-jamshedpur-fc-4-1-chandigarh-news-c-16-pkl1043-710110-2025-05-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हराकर पंजाब एफसी बना चैंपियन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। पहले हाफ में किए चार गोल की बदौलत पंजाब एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हराकर एआईएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग के फाइनल में खिताब अपने नाम किया। कृष सोराम, आशीष लोहार, विकास और उशाम थौंगाम्बा सिंह ने 11 मिनट के अंतराल में चार गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेला गया। पंजाब एफसी ने फाइनल चरण प्लेऑफ के तीन मुकाबलों में से दो जीतकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। उन्होंने सुदेवा दिल्ली और एफसी गोवा के खिलाफ 5-0 और 6-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इस दौर में उनकी एकमात्र हार एआईएफएफ फीफा टैलेंट अकादमी के खिलाफ 4-5 के नौ गोलों वाले रोमांचक मुकाबले में हुई।
क्वार्टर फाइनल में पंजाब एफसी ने बंगाल फुटबॉल अकादमी को 6-2 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में एफसी मद्रास के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। विजेता पंजाब एफसी के कोच रमेश गंगाराम के नेतृत्व में टीम ने जोनल चरण क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जोनल चरण में टीम ने सात जीत, दो ड्रॉ और केवल एक हार के साथ अपना अभियान पूरा किया। इस चरण में उन्होंने दिल्ली एफसी, सुदेवा दिल्ली एफसी, भूटिया फुटबॉल स्कूल्स, मिनर्वा अकादमी एफसी और श्री दशमेश मार्शल स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाफ मुकाबले खेले।
[ad_2]
Chandigarh News: जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हराकर पंजाब एफसी बना चैंपियन
