[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:19 PM IST
नारनौल।
आपसी जमीन विवाद के चलते चोट मारने के मामले में अटेली पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजपुरा निवासी पूर्ण सिंह के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक डंडा बरामद किया है। आरोपी को शनिवार न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी से चोट मारने वाले आरोपी राजपुरा निवासी ललित को पहले गिरफ्तार किया था। उसके पास से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद की गई थी।
शिकायतकर्ता राजपुरा निवासी यादवेंद्र ने बताया कि उसका बेटा वीरसिंह हरियाणा पुलिस में कार्यरत है, जो 17 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश पर आया हुआ था। शिकायतकर्ता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि आरोपियों ने दो-तीन दिन पहले कुल्हाड़ी व लाठी लेकर उसके घर के दरवाजे पर आकर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाने में दी थी। 17 जुलाई को शाम के समय आरोपी हाथों में कुल्हाडी, लाठी, डंडे व चाकू लेकर उसके मकान के पिछले दरवाजे से अंदर पहुंचे और कहने लगे कि इनको आज पुलिस को शिकायत देने का अंजाम बताते हैं। आज पूरे परिवार को ही जान से खत्म कर देते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे को आरोपियों ने कुल्हाडी, लाठी और चाकू से चोटें मारी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: जमीन विवाद में हमला करने का आरोपी गिरफ्तार



