Mahendragarh-Narnaul News: एआई कोर्स के बारे में दी जानकारी haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो नंबर- 31बीकेएन कॉलेज में विद्या​र्थियों को जानकारी देते विशेषज्ञ। स्रोत- संस्थान



नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मेधा लर्निंग फाउंडेशन द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ आयुष ने विद्यार्थियों को एआई कोर्स के बारे में जानकारी दी। आयुष ने बताया कि यह कोर्स 10 से 12 घंटे की अवधि का होगा, जिसमें छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत समझ, मशीन लर्निंग, विभिन्न इंडस्ट्री में एआई के उपयोग और टूल्स के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कोर्स छात्रों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। संवाद


[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: एआई कोर्स के बारे में दी जानकारी