{“_id”:”67fd6480b73b18520c07f6ea”,”slug”:”my-father-worked-under-the-chairmanship-of-baba-saheb-bhupendra-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-634377-2025-04-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेरे पिता ने बाबा साहेब की अध्यक्षता में किया काम : भूपेंद्र हुड्डा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
14सीटीके28 आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह हुड्डा। स
Trending Videos
रोहतक। जिले में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बनाई गई। इस दौरान भीमराव आंबेडकर के चाहने वालों ने रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनेक सामाजिक कार्यक्रम अयोजित किए। वहीं, डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। उन्हें विचारों को अपनाने के लिए संकल्प लिया गया।
Trending Videos
डॉ. भीमराव आंबेडकर के मूल मंत्र से शिक्षित बनें : हुड्डा
रोहतक। आंबेडकर भवन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर का 134वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहे। इसकी अध्यक्षता विधायक भारत भूषण बतरा ने की। अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल व विशेष अतिथि विधायक शकुंतला खटक रहीं। मुख्य अतिथि भूपेंद्र हुड्डा ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
हुड्डा ने कहा कि गरीबों के मसीहा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. आंबेडकर के मूल मंत्र से शिक्षित बनें, संगठित रहें और संघर्ष करें। यदि इन्हें दिल में बसाकर जीवन में अपनाते हैं तो दुनिया की कोई ताकत शिखर तक पहुंचने से रोक नहीं सकती। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। हुड्डा ने बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो को कभी न भूलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता रणबीर सिंह हुड्डा ने भी बाबा साहेब की अध्यक्षता में बतौर सदस्य संविधान निर्मात्री समिति में कार्य किया था। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इसलिए संविधान और बाबासाहेब से जुड़ी स्मृतियों के साथ हमेशा हुड्डा परिवार का निजी लगाव रहा है।
[ad_2]
मेरे पिता ने बाबा साहेब की अध्यक्षता में किया काम : भूपेंद्र हुड्डा