Rohtak News: टास्क के नाम पर 17.40 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Tue, 15 Apr 2025 01:07 AM IST



loader

Trending Videos



रोहतक। साइबर पुलिस ने शेयर मार्केट में टास्क पूरा करने के नाम पर 17.40 लाख रुपये की ठगी के तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को अदालत में पेश उनका तीन दिन का रिमांड लिया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी विश्वेंद्रा उर्फ विशु, नितेश और राजस्थान के ही भिलवाड़ा निवासी सतबीर उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

Trending Videos

थाना साइबर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहतक के विशाल नगर निवासी रोहित के साथ जालसाज ने टास्क पूरा करके घर बैठे रुपये कमाने के नाम पर ठगी की थी। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसमें राजस्थान के तीन आरोपियों का कनेक्शन निकला तो उनको गिरफ्तार करके लाया गया। इसके बाद अदालत में पेश किया और तीन दिन का रिमांड मिला है। आरोपियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। आरोपियों ने बैंक खातों को किराए पर लेकर दूसरे ठगों को दिए थे। इनमें बैंक खाता किराया देने वाले आरोपी नितेश का नाम सामने आया है। जबकि अन्य खाता धारकों की भी तलाश की जा रही है।

[ad_2]
Rohtak News: टास्क के नाम पर 17.40 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार