Hisar News: महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन ने महिला थाने का किया निरीक्षण, 17 शिकायत लंबित मिलीं Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



Trending Videos

हांसी। हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में इस वर्ष आई शिकायतों का ब्योरा लिया। थाना में आई कुल 121 शिकायत में से 17 शिकायत लंबित मिलीं। थाने में कुल 67 एफआईआर दर्ज हुई हैं। जिनमें से 15 एफआईआर लंबित हैं। इनकी जांच चल रही हैं। इन 15 एफआईआर में से 2 एफआईआर ऐसी हैं जो हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

वाइस चेयरपर्सन अग्रवाल ने थाने का हाजिरी रजिस्टर की जांच की। थाने में कितना स्टाफ है, तैनात है, मौके पर कितनी महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी पर है व कितनी छुट्टी पर इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला थाना परिसर का निरीक्षण किया। एसएचओ कार्यालय, रोजनामचा कार्यालय, आईओ रूम सहित हवालात की हालात भी जांची। साथ ही महिला उत्पीडऩ से संबंधित सीएम विंडो के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने डीएसपी धीरज कुमार व महिला थाना एसएचओ सुनीता कुमारी से हांसी पुलिस जिला के दायरे में होने वाले महिला उत्पीड़न के मामलों के बारे में जानकारी ली।

[ad_2]
Hisar News: महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन ने महिला थाने का किया निरीक्षण, 17 शिकायत लंबित मिलीं