हिसार में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल Latest Haryana News

[ad_1]

गंगवा गांव में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात को एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि गंगवा निवासी गोविंद (28) अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही वैन ने पैदल राहगीर बालावास निवासी दिनेश व इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां गोविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। वहीं, वैन चालक हादसे के बाद भाग गया।

गोविंद के घर वाले बना रहे हैं नया मकान

गोविंद के घर वाले नया मकान बना रहे हैं। उसका पुराना घर कच्चा था और काफी पुराना भी था। गोविंद एक भाई और दो बहन है। भाई पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन सरकारी नौकरी करती है जबकि एक घर पर ही रहती है।

[ad_2]
हिसार में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल