हिसार में रोड़ पर खड़े कैंटर से बाइक की टक्कर: कैंटर चालक के खिलाफ केस, घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार – Narnaund News Latest Haryana News

[ad_1]

गांव ढ़ाणा के पास रोड़ पर खड़े कैंटर में बाइक की हुई टक्कर व सड़क पर पड़े पीड़ित।

हरियाणा के हिसार जिला के हांसी क्षेत्र के गांव ढ़ाणा के पास रोड़ पर खड़े कैंटर में बाइक की टक्कर हो गई थी। मामले में हांसी सदर थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर

.

इंडिकेटर और रोड सिग्नल नहीं दिखा

पुलिस को दी शिकायत में नवदीप उर्फ बिट्टू ने बताया कि वह कुंगड़ भैणी गांव रहने वाला है। 12 अगस्त को उसके ताऊ के लड़के बलराम को हांसी छोड़ने के लिए उसका भाई राजेश बाइक पर सवार हांसी आ रहे था। सुबह करीब 9 बजे जब वे ढाणा गांव के पास पहुंचे, तो रोड के बीच में खड़ी एक कैंटर के पीछे उनका बाइक टकरा गया। आरोप है कि कैंटर चालक ने इंडिकेटर नहीं जगा रखा था और ना ही कोई रोड सिग्नल दिखा रखा था। जिस कारण उसके भाई राजेश व बलराम की मोटरसाइकिल कैंटर में जा लगी।

डॉक्टरों ने किया था हिसार रेफर

हादसे में राजेश व बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस टीम दोनों घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करके हिसार रेफर कर दिया। नवदीप ने बताया कि वे अच्छे इलाज के लिए दोनों को घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हांसी सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link