[ad_1]
रेवाड़ी। अनाज मंडी में बरसात के बाद हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। दोपहर के समय 10 मिनट की बारिश होने के चलते मौसम तो सुहाना बना रहा, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी व उमस से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। उससे गर्मी व उमस से काफी राहत मिल सकेगी। दिनभर बादल छाने का असर शहर की मंडियों व बाजारों पर भी दिखाई दिया। आसपास में काले बादल देख ग्रामीण क्षेत्रों के खरीदार भी शहर में काफी कम संख्या में आए।
पार्क में दिखी लोगों की भीड़
शहर स्थित पार्क में सुबह और शाम तक अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। सुबह-सुबह यहां सभी आयु वर्ग के लोग सैर, व्यायाम करने आ रहे हैं तो वहीं शाम को बच्चों को साथ लेकर परिवार सहित लोग यहां घूमने के लिए आ रहे हैं। शाम को पार्क के बाहर बड़ी संख्या में खाने-पीने के सामान की स्टाॅल व उन पर लगी भीड़ से मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है।
दिंनाक
14 अगस्त
13 अगस्त
12 अगस्त
11 अगस्त
10 अगस्त
9 अगस्त
8 अगस्त
[ad_2]
Rewari News: 10 मिनट की बारिश से सड़कें लबालब


