Rewari News: विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी Latest Haryana News

[ad_1]


रेवाड़ी। आईजीयू में इंडक्शन कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : विवि

Trending Videos



रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की तरफ से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के सभी छात्रों ने भाग लिया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Trending Videos

डॉ. विपिन कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित सभी प्रकार की शैक्षणिक जानकारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। भूगोल के पाठ्यक्रम एवं उसमें संबंधित सभी विषयों के बारे में विस्तार से चर्चा की। विभागाध्यक्ष ने रैगिंग के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे एंटी रैगिंग अभियान से जुड़ने पर बल दिया। कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। अंत में विभागाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि, विभाग के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता नागपाल, अनु कुमारी, सोनू और सोहन पाल उपस्थित रहे।

[ad_2]
Rewari News: विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी