Bhiwani News: गांव कलिंगा सवाई पाना के घरों में घुसा बारिश का पानी Latest Haryana News

[ad_1]


​भिवानी गांव  कलिंगा के स्वाई पाना के  घरों के आगे फैला बारिश का पानी।

भिवानी। गांव कलिंगा सवाई पाना में बरसाती जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। दो दिन पहले करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश के बाद तो घरों के अंदर पानी घुस गया है। इसकी निकासी नहीं होने से ग्रामीण भी काफी परेशानी झेल रहे हैं।

Trending Videos

ग्राम पंचायत बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था कराने में जुटी है। वहीं बारिश के बाद सवाई पाना ब्राह्मणों वाला जोहड़ भी ओवरफ्लो हो गया है। इसका पानी घरों की ओर रुख कर गया है। हर साल गांव कलिंगा बरसाती जलभराव का दंश झेलता है। सिंचाई विभाग भी खेतों से बरसाती पानी की निकासी की बड़ी परियोजना पर काम कर रही है, लेकिन बजट के अभाव में उसका काम भी अभी रुका हुआ है।

गांव कलिंगा सवाई पाना में बरसाती जलभराव की वजह से जोहड़ के आसपास के घरों में बारिश का पानी जमा हो गया है। गांव के निचले इलाके के घरों में करीब एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो गया है। इसकी वजह से लोगों की चारपाई, बर्तन और सामान भी पानी के अंदर ही तैर रहा है। कई लोग तो बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर पलायन पर भी मजबूर हो जाएंगे।

ग्राम पंचायत ने जलभराव वाले इलाकों में पंप मोटर लगाकर पानी की निकासी की व्यवस्था करा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। जबकि यहां बारिश के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था तक नहीं है। ऐसे में लोगों को बारिश में जलभराव की वजह से घरों के अंदर भी मोटी दरारें आने लगी हैं। जबकि गांव के अंदर जोहड़ भी बारिश के पानी से लबालब होकर ओवरफ्लो हो चुके हैं।

बजट जारी न होने से अटका सिंचाई परियोजना पर भी काम

सिंचाई विभाग की ओर से गांव कलिंगा में करीब एक हजार एकड़ कृषि भूमि से बरसाती पानी की निकासी के लिए 3.90 लाख रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है। अभी तक इस परियोजना में करीब डेढ़ करोड़ के बजट से 60 फीसदी काम भी हो चुका है। लेकिन बाकी का बजट नहीं मिलने से फिलहाल काम रुका हुआ है। बारिश में गांव कलिंगा की कृषि भूमि में भी जलभराव होता है। इसी पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग ने परियोजना तैयार की है। पाइप लाइन और चैंबर के जरिए बारिश के पानी को काफी दूर सूखाग्रस्त इलाकों में निकासी कराकर उस पानी का इस्तेमाल किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए किया जाना है। जब तक इस परियोजना का काम पूरा नहीं होता तब तक कलिंगा को जलभराव से निजात नहीं मिलेगी।

गांव की आबादी भरे इलाके से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था की जा चुकी है। लगातार मोटरों से पानी की निकासी का काम चल रहा है। बुधवार तक अधिकांश हिस्सों में पानी की निकासी करा दी जाएगी। अचानक ही तेज बारिश की वजह से जोहड़ ओवरफ्लो हो गया है। सरकार से भी पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। -रवींद्र सिंह, सरपंच, कलिंगा सवाई पाना।

गांव कलिंगा में करीब एक हजार एकड़ कृषि भूमि से बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग तीन करोड़ 90 लाख की परियोजना पर काम कर रहा है। परियोजना का करीब 60 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। मुख्यालय से बजट की डिमांड भेजी है, जैसे ही बजट आएगा बचा हुआ कार्य भी पूरा करा दिया जाएगा। – गौरव, कार्यकारी अभियंता, बौंद वाटर डिविजन सिंचाई विभाग, भिवानी।

[ad_2]
Bhiwani News: गांव कलिंगा सवाई पाना के घरों में घुसा बारिश का पानी