Rewari News: कोसली विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा यात्रा Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो: 23रेवाड़ी। कोसली विधानसभा क्षेत्र में बाइक तिरंगा यात्रा निकालते विधायक लक्ष्मण सिंह

रेवाड़ी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोसली विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास से भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों और तिरंगे को लहराते हुए गांव गुरावड़ा से प्रारंभ हुई यात्रा क्षेत्र के अनेक गांवों से होती हुई कोसली स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के चलते कोसली विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Trending Videos

कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरावड़ा स्थित शहीद होशियार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने स्वयं मोटरसाइकिल पर बैठकर यात्रा की अगुवाई की। सैंकड़ों की संख्या में बाइकों पर सवार पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व ग्रामीण हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। गुरावड़ा से प्रारंभ हुई यह यात्रा गांव पाल्हावास, गुड़ियानी समेत अनेक गांवों से होती हुई कोसली के शहीद स्मारक समारोह पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मार्ग में आने वाले शहीद आकाश पायलेट तथा शहीद सचिन यादव समेत सभी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत कई वर्षों से लगातार देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, प्रदीप यादव, राकेश यादव, दयानन्द यादव, नाहड़ ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, बलजीत यादव, विधानसभा संयोजक अमित यादव, सरोज यादव, सरदार सिंह, रामपाल यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, सरपंच भाकली, सरपंच भूरियावास, सरपंच गुरावड़ा, सरपंच पहराजवास, सरपंच छव्वा, सरपंच कोहारड़ सहित सैकड़ों की संख्या में देशभक्त सम्मलित हुए।

[ad_2]
Rewari News: कोसली विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा यात्रा