हरियाली का कमाल: 10 साल में 35% बढ़ा चंडीगढ़ का ग्रीन कवर, प्रशासन के प्रयास और वृक्षारोपण अभियान लाए रंग Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ की हरियाली में अब चार चांद लग चुके हैं। प्रदूषण मुक्त वातावरण के संकल्प के साथ बढ़ती हरित संपदा ने सिटी को खास बना दिया है। वर्ष 2013 से 2023 तक के आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया है कि शहर के कुल ग्रीन कवर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 




यह उपलब्धि प्रशासन के निरंतर प्रयासों और बड़े स्तर पर चलाए गए वृक्षारोपण अभियानों का परिणाम है। इसके चलते शहर का पारिस्थितिक संतुलन पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। वन एवं वन्य जीव विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फॉरेस्ट कवर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2013 में यह 17.26 वर्ग किलोमीटर था, जो 2023 में बढ़कर 25.00 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया।

[ad_2]
हरियाली का कमाल: 10 साल में 35% बढ़ा चंडीगढ़ का ग्रीन कवर, प्रशासन के प्रयास और वृक्षारोपण अभियान लाए रंग